Adityapur News: आदित्यपुर में ड्रग तस्कर डॉली परवीन का बेटा शाहबाज खान गिरफ्तार, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में था फरार
आदित्यपुर, जुलाई 13 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी के कुख्यात सरगना एवं मुस्लिम बस्ती निवासी जेल में बंद डॉली परवीन के बेटे शाहबाज खान (19) को गिरफ्तार कर लिया गया। शाहबाज पिछले वर्ष दर्ज ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया है कि शाहबाज राज्य के बाहर से अवैध रूप से ब्राउन शुगर मंगा कर आदित्यपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई और बिक्री करता था।पुलिस के अनुसार वह मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय था और युवाओं को अपना निशाना बना रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शाहबाज इससे पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.