आदित्यपुर, अक्टूबर 6 -- Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 सहारा गार्डेन सिटी के बगल स्थित जमीन पर बने 10 निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भाजपा नेता रंजन दास की शिकायत पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गयी है। सोमवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बलवंत सिंह करीब 50 पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भारी विरोध के बीच अभियान शुरू किया। शाम तक 10 से अधिक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। बलवंत सिंह ने बताया कि कोर्ट के फैसले के अनुपालन के तहत कार्रवाई की गयी है। इधर विरोध करनेवालों का कहना है कि याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट को गुमराह कर यह एकतरफा आर्डर पास करवाया। जेसीबी के आगे लेट गईं महिलायें

विरोध की घटनाएं जैसे ही कार्रवाई करने पहुंची प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, वहां के खतियानी घासीराम महतो के वंशज और अन...