Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन को मंजूरी, 39.67 करोड़ होंगे खर्च
आदित्यपुर, जुलाई 22 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में नये भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी गई। 39 करोड़ 67 लाख 9 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिलने पर झामुमो नेता सह वार्ड संख्या-30 के पार्षद सुधीर चौधरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नए प्रशासनिक भवन के निर्माण को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही थी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री तथा संबंधित अधिकारियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.