आदित्यपुर, जुलाई 13 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर टोल प्लाजा के समीप रविवार दोपहर बाद एक ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ बढ़ती देख आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन युवक एक स्कूटी और एक बाइक से मौके पर पहुंचे थे। किसी बात को लेकर उनकी डिलीवरी ब्वॉय से कहासुनी हुई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने डिलीवरी ब्वॉय के साथ हाथापाई की। हालांकि आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई और आरोपी मौके से भाग निकले। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मारपीट का वीडियो वायरल, तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस ...