आदित्यपुर, जुलाई 22 -- Adityapur News: आदित्यपुर। मंगलवार की शाम नगर निगम के वार्ड संख्या 28 में भी जलापूर्ति योजना के पाइप व कनेक्शन की टेस्टिंग की गयी। इस दौरान अधिकांश घरों के नये कनेक्शन से रॉ वाटर निकले, जिसे देख लोग की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 57 वर्षों से आदित्यपुर में निवास कर रहे अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि पहले पीएचइडी द्वारा आधे घंटे के लिए दिन में तीन बार पानी नल में भेजा जाता था। हर घर में नल के नीचे गड्ढा खोदकर बाल्टी से पानी निकालकर बर्तन में इकट्ठा कर रखा जाता पानी थोड़ा थोड़ा गिरता था। धीरे-धीरे यह व्यवस्था समाप्त हो गयी और सरकार बोरिंग कर चापाकल लगाने लगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शहर की तीन जलापूर्ति योजनाएं ठप, नल का जल बना सहारा अब घर-घर इतने बोरिंग हो गये कि जमीन के अंदर सात सौ फीट पर भी पानी नहीं मिल रहा है। आदित्...