Adityapur News: आदित्यपुर के कुलुपटांगा में वज्रपात से युवती की मौत
आदित्यपुर, सितम्बर 9 -- Adityapur News: आदित्यपुर। जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर के कुलुपटांगा लोअर साइड फुटबॉल मैदान के पास मंगलवार शाम वज्रपात से युवती की मौत हो गई। कुलुपटांगा बस्ती की रहने वाली मुस्कान लोहार शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गई। बेहोशी की हालत में लोग उसे लेकर टीएमएच गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम खराब हो गया। इसी दौरान कुलुपटांगा बस्ती निवासी सुनील लोहार की पुत्री मुस्कान लोहार (21) शौच के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ ही दूर आरआईटी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या- 35 स्थित कुलुपटांगा लोअर साइड फुटबॉल मैदान के समीप वह वज्रपात की चपेट में आकर गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड 35 के पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू पाड़िया मौके पर पहुंचे। स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.