Adityapur News: आदित्यपुर के आशियाना मोड़ पर चला बुलडोजर, एक दर्जन दुकानें ध्वस्त
आदित्यपुर, नवम्बर 26 -- Adityapur News: आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशियाना के सामने सरकारी जमीन पर बने दुकानों और अवैध निर्माण पर बुधवार को जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। अभियान के दौरान आशियाना मोड़ के समीप स्थित बड़े सरकारी भूखंड से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर यहां बनी करीब एक दर्जन दुकानों के अलावा कई कच्चे-पक्के निर्माण और एक स्कूल की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी गम्हरिया सीआई बलवंत सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान महिला और पुरुष दुकानदारों ने जमकर विरोध किया और हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। बताया गया कि अतिक्रमण हटाने के लिए गम्हरिया अंचल कार्यालय की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.