आदित्यपुर, जुलाई 16 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से 13 जुलाई को लापता हुईं तीन नाबालिग बच्चियों को सरायकेला-खरसावां पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय स्तर पर खोजबीन की। जानकारी के अनुसार चार लड़कियां रूंगटा पार्क जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। इनमें से एक बच्ची पहले ही घर लौट आई थी, जबकि शांति सामड (14), अनुष्का गगराई (15) और सिमरन जोजो (14) लापता थीं। मोबाइल नहीं होने के कारण तलाश में कठिनाई हुई। जांच में पता चला कि तीनों रास्ता भटककर पश्चिमी सिंहभूम के एक गांव पहुंच गई थीं, जहां ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित रखा। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने किय...