Adityapur News: आदित्यपुर: 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत
आदित्यपुर, अक्टूबर 28 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर की भट्टा बस्ती स्थित मांझी टोला में बुधवार सुबह 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय मुन्ना मुंडारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि मुन्ना अपने घर की छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह छत के पास से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौत हो गई।घटना के बाद बस्ती में शोक का माहौल है। करीब 30 साल की उम्र में मुन्ना की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने घरों के आसपास से गुजरने वाले हाईटेंशन बिजली तारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.