Adityapur News: आजसू को बड़ा झटका, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा
आदित्यपुर, सितम्बर 26 -- Adityapur News: चांडिल। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में आजसू तथा वर्ष 2024 में एनडीए के प्रत्याशी रहे हरेलाल महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को भेजा है। हरेलाल महतो ने इस्तीफे के पीछे वर्तमान परिस्थितियों और निजी कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, इस्तीफे के विस्तृत राजनीतिक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। हरेलाल महतो वर्ष 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा डुमरी, रामगढ़ और घाटशिला समेत विभिन्न विधानसभा उपचुनावों में उन्हें पार्टी की ओर से प्रभारी एवं सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई थी। हरेलाल महतो ने कहा कि फिलहाल उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.