आदित्यपुर, अगस्त 7 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल न्यू बाईपास सड़क ( एनएच-18) के भालूकोचा मोड़ स्थित कुंज बिहारी गोप के झोपड़ीनुमा होटल और गैराज शॉर्ट सर्किट से जलकर खाक हो गया। घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की है। कुंजबिहारी गोप के झोपड़ीनुमा होटल और गैराज दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गया और देखते ही देखते होटल और गैराज धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें आसमान को छूने लगी। इस घटना के बाद कुंज बिहारी गोप के परिवार और स्थानीय लोग अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन दमकल के आने के बाद ही आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- Adityapur News: चांडिल में धू-धू कर जला झोपड़ीनुमा होटल और गैराज, दो लाख का नुकसान इसघटना में करीब 2 लाख का नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना में फ्रिज, इलेक्टॉ...