Adityapur News: आईडीटीआर में भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ली शपथ
आदित्यपुर, अक्टूबर 27 -- Adityapur News: इंडो डेनिश टूल रूम में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण तथा कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में संस्थान के महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार और मुख्य सतर्कता अधिकारी अंजन कुंडू उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे न तो रिश्वत लेंगे और न ही रिश्वत देंगे। साथ ही, अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा भ्रष्टाचार से जुड़ी गतिविधियों के प्रति सजग रहेंगे। महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- Patna News: इग्नू में सतर्कता जागरूकता सप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.