Adityapur News: अवैध बालू उठाव पर रोक के लिए घाटों पर चिपकाया नोटिस
आदित्यपुर, सितम्बर 11 -- Adityapur News: आदित्यपुर। अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने के लिए जिला खनन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। खान निरीक्षक की ओर से जिले के विभिन्न बालू घाटों पर नोटिस चस्पां किया गया है। नोटिस के माध्यम से लोगों को अवैध रूप से बालू उठाव नहीं करने की चेतावनी दी गई है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि बिना वैध अनुमति के बालू का उठाव करना नियमों का उल्लंघन है। अवैध तरीके से बालू उठाव या परिवहन करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में अवैध बालू उठाव के मामले में दो वर्ष तक की सजा और पांच लाख रुपये तक के जुर्माने के प्रावधान की जानकारी भी दी गई। खनन विभाग ने बालू घाटों पर नजर रखने के साथ अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। विभाग की इस पहल से अवैध बालू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.