आदित्यपुर, सितम्बर 16 -- Adityapur News: आदित्यपुर। गुमटी बस्ती (चूना भट्ठा) मैदान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मैदान बचाने और कथित अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई। भूख हड़ताल पर समिति के सचिव सह भाजपा नेता विशु महतो, शहीद दुबराज लोहार की पत्नी यमुना लोहरा, राजेश गोप, विष्णु लोहरा समेत बस्ती वासी बैठे। भूख हड़ताल शुरू करने से पहले आंदोलनकारियों ने गणपति बप्पा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद शहीद दुबराज लोहरा की बेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विशु महतो ने बताया कि चूना भट्ठा मैदान और जमीन से संबंधित मामले को लेकर 2021 से सक्षम अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव को आवेदन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया ...