Adityapur News: अब तक नहीं बनीं काट कर छोड़ी गई सड़कें
आदित्यपुर, जुलाई 4 -- Adityapur News: आदित्यपुर। नगर निगम का अंकुश नहीं होने के कारण पूरे नगर में मनमाने तरीके से काम हो रहा है। ठेकेदार बिजली का केबुल ले जाने या ह्यूम पाइप बिछाने के लिए सड़कों को काट कर छोड़ दे रहे हैं। इससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालक भी एक महीने से त्रस्त हैं। आकाशवाणी-एनआइटी मुख्य मार्ग पर चूना भट्ठा के पास बिजली का केबुल बिछाने के लिए और आदित्यपुर-दो में पथ संख्या-आठ व नौ के बीच मुख्य मार्ग पर ह्यूम पाइप बिछाने के लिए सड़कों को बीचोंबीच काटा गया था। इनसे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.