आदित्यपुर, अगस्त 1 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। अधिवक्ता सह नोटरी पब्लिक (लोक सेवक) अशोक कुमार झा ने एसडीओ और चांडिल थाना प्रभारी से उनके नोटरी पब्लिक का जाली मुहर बनाकर फर्जी दस्तावेज बनाने की शिकायत की है। अधिवक्ता ने पूरे मामले की जांच कर और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपनी असली नोटरी मोहर का नमूना और कथित फर्जी दस्तावेज की प्रति भी प्रशासन को उपलब्ध कराई है। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...