Adityapur News: अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार तीन युवक गंभीर
आदित्यपुर, जुलाई 16 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा-चौका मार्ग पर लखनासिंह घाटी के समीप गुरुवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कांड्रा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.