Adityapur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
आदित्यपुर, नवम्बर 10 -- Adityapur News: गम्हरिया। सरायकेला थाना क्षेत्र के जीवनपुर के समीप शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सुबोध गोराई (24) की मौत हो गई। इस घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जबकि इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सुबोध मूल रूप से बुंडू का रहने वाला था। वह बचपन से ही अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ जमबहाल में रह रहा था। शनिवार रात ड्यूटी से घर लौटने के दौरान जीवनपुर के पास हादसे का शिकार हो गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बहन की शादी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.