नई दिल्ली, मई 19 -- हिंदू धर्म में अधिकमास को भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय मास माना जाता है। इस दौरान किया गया कोई भी शुभ कार्य सामान्य महीनों की तुलना में कई गुना अधिक फलदायी होता है। ऐसे में जब इसी अधिकमास में भगवान गणेश को समर्पित वरदा विनायक चतुर्थी आती है, तो उसका महत्व और बढ़ जाता है। इस साल यह चतुर्थी 20 मई 2026, बुधवार को पड़ रही है। बुधवार का संयोग वरदा विनायक चतुर्थी को और भी खास बना रहा है।अधिकमास में वरदा चतुर्थी का विशेष महत्व अधिकमास में गणेश चतुर्थी का व्रत और पूजा सामान्य चतुर्थी से सौ गुना अधिक पुण्य प्रदान करती है। भविष्य पुराण और स्कंद पुराण के अनुसार, इस दिन गणपति बप्पा की उपासना करने से विघ्न दूर होते हैं, आर्थिक तंगी मिटती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। बुधवार का दिन स्वयं गणेश जी को समर्पित माना जाता है, इसलिए इ...