नई दिल्ली, जून 12 -- ज्येष्ठ माह के अधिकमास की समाप्ति 15 जून 2026 को हो रही है। अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम मास के तौर पर भी जाना जाता है। हर तीन साल में एक बार आने वाला यह विशेष मास पापों के नाश, कर्ज मुक्ति और सुख-समृद्धि के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस पवित्र मास की समाप्ति से पहले अगर आप कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय कर लें तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण कामों के बारे में।पुरुषोत्तम मास का महत्व पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु का अपना माह है। इस दौरान की गई पूजा, पाठ और दान का फल सौ गुना बढ़ जाता है। 15 जून तक बचे इन अंतिम दिनों में अगर आप सच्चे मन से प्रयास करेंगे, तो आर्थिक परेशानियां, स्वास्थ्य समस्या और कुंडली के दोष दूर होने की प्रबल संभावना है। यह समय जीवन बदलने वाल...