नई दिल्ली, मई 22 -- अधिक मास यानी पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित एक विशेष महीना है। साल 2026 में 17 मई से शुरू यह माह 15 जून को खत्म होगा। इस मास में तुलसी जी के साथ विष्णु जी की पूजा करने का विशेष महत्व है। शास्त्रों में कहा गया है कि जहां तुलसी और शालिग्राम साथ विराजमान होते हैं, वहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की असीम कृपा बरसती है। इस दौरान की गई पूजा और साधना कई गुना फलदायी होती है।अधिकमास में तुलसी-विष्णु पूजन का महत्व पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु का अपना महीना है। इस समय तुलसी जी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। पद्म पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, तुलसी दल के बिना विष्णु पूजा अधूरी रहती है। जब हम तुलसी और शालिग्राम की संयुक्त पूजा करते हैं, तो दोनों देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और परिवार पर विशेष कृपा बरसती है।...