नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- दुनिया की बड़ी IT कंसल्टिंग कंपनियों में शामिल Accenture अपने कारोबार को नए सिरे से व्यवस्थित करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ग्रेटर चाइना में अपने बिजनेस को बेचने के विकल्प पर विचार कर रही है। फाइनेंशियल टाइम्स (Financial Times) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कारोबार की संभावित कीमत 1.5 अरब डॉलर तक हो सकती है। हालांकि, अभी बिक्री को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार की तेजी क्या रहेगी जारी? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल इस संभावित कदम के पीछे कंपनी की स्ट्रेटजिक प्रियॉर्टीज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बढ़ता फोकस अहम माना जा रहा है। Accenture चाहती है कि निवेशकों को यह भरोसा मिले कि वह AI के तेजी से बढ़ते बाजार में नए अवसरों का फायदा उठा सकती है। अ...