नई दिल्ली, मई 23 -- उत्तर भारत और खासकर दिल्ली-एनसीआर इन दिनों भीषण हीटवेव की चपेट में है। पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है और गर्म रातों ने 14 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे जानलेवा मौसम में भारतीय पेशेवरों का रोज दफ्तर के लिए सफर करना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। हाल ही में एक दिलचस्प प्रयोग के तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ChatGPT) से ऑफिस जाने वालों के लिए हीटवेव से बचने के कुछ 'हाइपर-लोकल' टिप्स मांगे गए। एआई (AI) द्वारा दिए गए ये वैज्ञानिक हैक्स बेहद सटीक हैं, जो भारत के लाखों कर्मचारियों को हीटस्ट्रोक के खतरे से सुरक्षित रख सकते हैं।भयंकर हीटवेव: दिल्ली में दिन की आग और उबलती रातें भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 मई तक उत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए हीटवेव का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। दिन के समय जहां...