नई दिल्ली, जून 2 -- देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन और एडवांस्ड में शीर्ष प्रदर्शन करना हर छात्र का सपना होता है, लेकिन बहुत कम छात्र ऐसे होते हैं जो दोनों परीक्षाओं में अपनी बादशाहत कायम रख पाते हैं। बिहार के गया जी निवासी शुभम कुमार ने वर्ष 2026 में ऐसा ही कर दिखाया है। जेईई मेन के दोनों सत्रों में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने के बाद उन्होंने जेईई एडवांस्ड में 360 में 330 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर)-1 हासिल की है। जेईई एडवांस्ड की प्रक्रिया जब से शुरू हुई ऐसा प्रदर्शन करनेवाले वे इकलौते परीक्षार्थी हैं। वर्ष 2013 से जेईई एडवांस्ड हो रहा है। पहले संयुक्त आईआईटी प्रवेश परीक्षा होती थी। उस समय वर्ष 2008 में पटना के शितिकांश कश्यप ने ऑल इंडिया रैंक एक प्राप्त किया था। लेकिन वे जेईई मेन की एक ही परीक्षा के बाद संय...