नई दिल्ली, मई 28 -- राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां एक घर में लगे एयर कंडीशनर (AC) की इनडोर यूनिट में हुए ब्लास्ट के बाद लगी आग और उससे निकले धुएं के कारण पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। हादसे के समय घर में उनके अलावा उनकी पत्नी, बेटे और दो कर्मचारी भी मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने की यह घटना बुधवार रात करीब 11.18 बजे उनके घर के ग्राउंड फ्लोर में हुई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने उन्हें देर रात उनके आवास से बेहोशीकी हालत में बाहर निकाला था और एम्स अस्पताल में भर्ती किया था। जिसके बाद गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। धनेंद्र कुमार गर्ग 1967 बैच के हरियाणा कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थे और विश्व बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी र...