संवाददाता, मार्च 1 -- UP News: वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ दुष्कर्म करने वाले टीटीई को संरक्षण देने वाले उसके भाई को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। वह रेलवे में मालबाबू है छपरा में तैनाती है। वहीं फरार टीटीई की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने बिहार और नेपाल में जाल बिछा दिया है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर लेने का पुलिस अधिकारियों का दावा है। फरार टीटीई पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मऊ जिले की रहने वाली एनसीसी कैडेट को सीट दिलाने के नाम पर पिछले दिनों अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में टीटीई राहुल कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह परीक्षा देकर मऊ से लौट रही थी। बिना टिकट ट्रेन में बैठ गई थी। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध जीआर...