नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- गर्मी में AC हर घर की जरूरत होता है। AC के बिना कुछ घंटे भी बिताना मुश्किल सा लगता है ऐसे में अगर आपने पहली बार AC चालू किया है पर वह ठंडक उतनी नहीं देता जितनी पहले देता था। तो तुरंत सर्विस सेंटर या टेक्नीशियन को कॉल नहीं करें। AC की कूलिंग कम होने के पीछे एक बहुत ही साधारण कारण हो सकता है, जिसे आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में ठीक कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, AC की परफॉर्मेंस पर सबसे ज्यादा असर एयरफ्लो और फिल्टर की सफाई का होता है। अगर फिल्टर गंदा हो जाए या एयरफ्लो ब्लॉक हो जाए, तो AC सही तरीके से ठंडी हवा नहीं दे पाता। कई बार लोग इस छोटी सी चीज को नजरअंदाज कर देते हैं और बिना वजह सर्विस पर पैसे खर्च कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप पहले कुछ बेसिक चीजें खुद चेक करें। सर्विस से पहले करें ये 5 आसान काम जिससे कूलि...