नई दिल्ली, जून 1 -- देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में घर के अंदर भी गर्मी से राहत मिलना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर लोग AC और कूलर का सहारा लेते हैं, लेकिन लगातार बढ़ते बिजली बिल की वजह से यह हर किसी के लिए आसान विकल्प नहीं है। इसी बीच एक पुरानी तकनीक फिर चर्चा में आ गई है, जिसे अपनाकर बिना ज्यादा खर्च किए घर को ठंडा रखा जा सकता है। यह ट्रिक कोई नई खोज नहीं है, बल्कि सदियों से इस्तेमाल की जा रही है, जिसे Lime Wash या चूने की पुताई कहा जाता है। रिसर्चर्स का कहना है कि यह तरीका घर की दीवारों और छत पर पड़ने वाली गर्मी को कम करने में मदद करता है। कुछ स्टडी में यह भी सामने आया है कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह तकनीक घर के अंदर का तापमान कई डिग्री तक कम कर सकती है। कैसे कम करती है ट्रिक घर की गर...