नई दिल्ली, जून 3 -- Is It Necessary To Put A Stabilizer With Air Conditioner: AC आजकल हर घर में होता है और कई लोग गर्मियों में ही नया एसी खरीदते हैं। आजकल एसी फटने की खबरें इतनी आ रही हैं कि लोग नया एयर कंडीशनर खरीदने से पहले 10 बार सोचते हैं कि कौन सा ब्रांड अच्छा है, क्या क्वालिटी है और क्या रेटिंग है। साथ ही लोगों का पहला सवाल होता है कि क्या इस एसी के साथ स्टेबलाइजर लेना चाहिए या नहीं? आजकल नई टेक्नोलॉजी आ चुकी हैं और एसी में अब इन्वर्टर इनबिल्ट होता है लेकिन इसके बाद भी कई लोग स्टेबलाइजर खरीदना सही समझते हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट की राय के साथ बताएंगे कि क्या हर एसी के साथ स्टेबलाइजर लेना चाहिए और क्या इससे AC फटने का डर खत्म हो जाता है?स्टेबलाइजर क्या काम करता है AC के साथ स्टेबलाइजर कई रोल निभाता है। अगर घर की बिजली कभी 150V तो कभी ...