नई दिल्ली, जून 18 -- How to Use Your Convertible AC's 60% Capacity Mode: गर्मी और उमस में AC के बिना कुछ घंटे भी बिताना मुश्किल लगता है। लेकिन AC जितनी राहत देता है, महीने के आखिर में आने वाला बिजली का बिल उतनी ही टेंशन भी बढ़ा देता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग ऐसे तरीके खोजते रहते हैं जिनसे बिजली की खपत कम हो और कमरे में ठंडक भी बनी रहे। अगर आपके घर में Convertible AC लगा है, तो हो सकता है कि आप उसका एक बेहद काम का फीचर इस्तेमाल ही नहीं कर रहे हों। दरअसल, कई आधुनिक Convertible AC में Capacity Control Mode दिया जाता है, जिसकी मदद से AC को 40%, 60%, 80% या 100% कैपेसिटी पर चलाया जा सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि AC को हर समय 100% कैपेसिटी पर चलाने की जरूरत नहीं होती। खासकर बारिश के मौसम या रात के समय 60% Capacity Mode का इस्तेमाल करके...