AC का कंप्रेसर फटने से अस्पताल में लगी आग, पाकिस्तान में 15 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित एक सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विभाग में लगी आग के कारण 15 नवजात की दर्दनाक मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में लगी एसी का कंप्रेसर फटने के कारण सुबह 7 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। कंप्रेसर धमाके के बाद नर्सरी में तेजी से आग फैल गई और जहरीला धुआं भर गया। अस्पताल में मौजूद केवल एक बच्चे को बचाया जा सका। PIMS प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त कुल 16 नवजात शिशु भर्ती थे। राहत टीमों द्वारा चलाए गए बचाव अभियान के बावजूद केवल एक को ही सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जबकि बाकी 15 बच्चों ने दम तोड़ दिया। दमकल और आपातकालीन रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और प्रभावित वार्ड में कूलिंग ऑपरेशन चलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.