नई दिल्ली, जून 25 -- अय़ोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में दस्तावेजों के साथ आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह एसआईटी अध्यक्ष व मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के दफ्तर पहुंचे। राम मंदिर में चढ़ावा कथित चोरी के मामले में अब जमीन खरीद का भी मामला सामने आया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत को 3 पन्नों का पत्र और 11 जमीन सौदों के दस्तावेज सौंपे हैं। अधिकांश में जमीन की रजिस्ट्री और सर्किल रेट का उल्लेख है। संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में कई जमीनें बाजार भाव से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदीं। पत्र में 2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ में और 9 करोड़ की जमीन 55 करोड़ से ज्यादा में खरीदे जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संजय सिंह ने SIT से गहन जांच और...