AAP सरकार वाले राज्य पहुंच गए कॉकरोच, देख अरविंद केजरीवाल क्या बोले
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- विवादों के बीच CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने पंजाब के स्कूलों का दौरा किया। पार्टी के नेताओं ने स्कूलों की स्थिति बताई थी। अब आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस पर रिएक्ट किया है। खास बात है कि अभिजीत दीपके एंड टीम पर सवाल उठ रहे थे कि वह पंजाब के स्कूलों में नहीं जा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों का दौरा कर रहे हैं। सीजेपी पदाधिकारी सौरभ दास ने 'पंजाब स्कूल सोशल ऑडिट' के नाम से एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, 'कॉकरोच जनता पार्टी की एक टीम पंजाब के लुधियाना में स्कूल ऑडिट करने पहुंची थी। वीडियो में देखें हमें क्या मिला। स्कूल देखकर हम प्रभावित हुए और 20 में से अधिकांश बातें अच्छी निकलीं। इसके बाद भी कुछ परेशानियां सामने आईं हैं।'क्या परेशानी बताई दास ने लिखा, 'कुछ परेशानियां सामने आईं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.