AAP सरकार ने दिया था लाइसेंस, मालवीय नगर की घटना पर BJP विधायक सतीश उपाध्याय
नई दिल्ली, जून 4 -- दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत के एक दिन बाद भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने बुधवार को दावा किया कि पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान इस होटल को तीन साल के लिए लाइसेंस दिए गए थे। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने एएनआई को बताया कि मेरी जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने इन बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) प्रतिष्ठानों को 2024 में ही लाइसेंस जारी कर दिए थे। ये लाइसेंस आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में दिए गए थे और इनकी वैधता तीन साल थी। इस बीएंडबी को अधिकतम 6 कमरे रखने की अनुमति थी। हालांकि उन्होंने अपने कमरों का विस्तार किया या रसोईघर बनवा लिए। इस वजह से स्थापित नियमों के पालन में कहीं न कहीं चूक जरूर हुई है। उन्होंने कहा कि यह घटना एक चेतावनी है और उन्होंने दोषी अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.