AAP विधायक ने खुद कर दिया कोंडली पुल का 'उद्घाटन', लॉन्च से पहले ही जनता के लिए खोल दिया
नई दिल्ली, जून 17 -- दिल्ली की कोंडली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलदीप कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बने नए पुल का खुद ही बिना किसी औपचारिक कार्यक्रम के उद्घाटन कर दिया। ऐसा करने के लिए उन्होंने किसी भी सरकारी समारोह के होने का इंतजार भी नहीं किया और पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इसे आने-जाने वालों के लिए खोल दिया। इस मौके पर MLA कुलदीप कुमार और AAP समर्थक मौके पर जमा हुए और इस पुल को जनता को समर्पित किया। इस बारे में जानकारी देते हुए कुमार ने मंगलवार को 'X' पर एक पोस्ट में कहा, 'कोंडली पुल पर वर्षों से लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बने, इस बहुप्रतीक्षित नए पुल का क्षेत्र की सम्मानित जनता एवं साथियों के साथ उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।'लाखों लोगों के लिए साबित होगा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.