AAP विधायक चैतर वसावा को लगा झटका, 7 साल के कठोर कारावास में नहीं मिली राहत, HC ने अर्जी ठुकराई
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- गुजरात हाईकोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा को बड़ा झटका देते हुए उनकी 7 साल की सजा पर रोक लगाने और जमानत देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। डेडियापाड़ा विधायक को नर्मदा जिले में वन अधिकारियों के साथ मारपीट और जबरन वसूली के मामले में दोषी ठहराया गया था। हाईकोर्ट ने वसावा के आपराधिक रिकॉर्ड और जमानत व प्रोबेशन के दौरान उनके आचरण को ध्यान में रखते हुए राहत देने से इनकार किया। वसावा, उनकी पत्नी, निजी सहायक और छह अन्य लोगों को 23 जून को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, गुजरात विधानसभा की ओर से अयोग्यता की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं किए जाने के कारण वसावा अभी भी विधायक बने हुए हैं। खबर अपडेट हो रही है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.