नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- दिल्ली की सियासत में रविवार रात अचानक हलचल बढ़ गई। आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों और पार्षदों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर बैठक का ऐलान करते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार की ओर से कुछ बड़ा किए जाने की तैयारी है। इसी के बाद पार्टी ने अपने नेताओं को तुरंत बैठक के लिए बुलाया है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक किसी ऐसे कदम की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, पार्टी कार्यालय में बैठक दो चरणों में होगी। दोपहर 12 बजे सभी जिला अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों और वार्ड ऑब्जर्वर्स को बुलाया गया है। इसके बाद दोपहर 3 बजे सभी विधायकों और पार्षदों की बैठक होगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर AAP को किस संभावित घटनाक्रम की चिंता है और पार्टी ने...