नई दिल्ली, अगस्त 12 -- आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पूर्व साथी प्रशांत भूषण की तारीफ की। केजरीवाल ने 'आप' के संस्थापक सदस्य रहे प्रशांत भूषण के साथ दोबारा काम करने की इच्छा भी जाहिर की। करीब एक दशक बाद पूर्व सीएम ने अपने जिस पुराने दोस्त को सार्वजनिक रूप से याद किया, उन्हें 2015 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बताकर बाहर किया गया था। आइए आपको बताते हैं कैसे और क्यों अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण की राहें अलग हो गईं थीं। पहले जान लीजिए कि अरविंद केजरीवाल ने प्रशांत भूषण को लेकर क्या कहा है। एक पॉडकास्ट में केजरीवाल से सवाल किया गया कि वह अपने किस पुराने साथी के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं। 'आप' प्रमुख ने पहले तो 'सभी' कह दिया, लेकिन दोबारा यही सवाल किए जाने पर उन्होंने प्र...