AAP नेता विशेष रवि के चुनाव को चुनौती वाली अपील पर SC करेगा सुनवाई; क्या आरोप?
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के करोल बाग से आम आदमी पार्टी के नेता विशेष रवि के 2020 के निर्वाचन को चुनौती देने वाली भाजपा नेता योगेंद्र चंदोलिया की याचिका पर सुनवाई को मंजूरी प्रदान कर दी है। भाजपा नेता चंदोलिया का आरोप है कि विशेष रवि ने चुनावी हलफनामे में अपनी शैक्षणिक योग्यता की गलत जानकारी दी थी। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल अपील पर विशेष रवि को नोटिस जारी किया है।क्या लगाए गए थे आरोप? आम आदमी पार्टी के नेता विशेष रवि के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता योगेंद्र चंदोलिया ने आरोप लगाया था कि आप विधायक ने अपने चुनावी हलफनामे में शैक्षणिक योग्यता के संबंध में गलत जानकारी दी थी। चंदोलिया ने मांग की थी कि करोल बाग सीट के चुनाव परिणाम को अमान्य घोषित किया जाए।याचिका में कार्रवाई का कोई आधार नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.