नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- पंजाब में ED की हालिया छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। आप ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है, जबकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान का हिस्सा बताया है। चंडीगढ़ में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप के वरिष्ठ नेता और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि भाजपा पिछले कई वर्षों से एक ही तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही विपक्षी नेताओं को ईडी और सीबीआई के जरिए डराया जाता है या उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए लालच दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सिद्धांतों और संघर्ष की धरती है और यहां भाजपा का 'वॉश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.