AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, क्यों दिल्ली में छापेमारी के बाद उठा ले गई ED
नई दिल्ली, मई 18 -- आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दीपक सिंगला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दिल्ली और गोवा में कई ठिकानों पर घंटों छापेमारी के बाद ईडी की टीम ने आप नेता सिंगला को उठा लिया। कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह ऐक्शन लिया गया है। दिल्ली के अलावा गोवा में भी कई ठिकानों पर सुबह ईडी की टीम पहुंची थी। सिंगला दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार रहे हैं। 2024 में भी जांच के तहत ईडी ने उनके घर पर छापा मारा था। सिंगला गोवा में सह प्रभारी भी हैं। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने सिंगला पर ऐक्शन को गोवा चुनाव से जोड़ा। उन्होंने कहा कि गोवा में आप की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से सिंगला पर ईडी ने छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि गोवा में भी आप कार्यकर्ताओं पर छापेमारी की गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.