नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान कर दिया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 31 अक्टूबर को जारी की जाएगी। दिल्ली में आयोजिक पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। दिल्ली में हुई इस बैठक में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक इसी बैठक में प्रत्याशियों की पहली सूची पर मोहर लगाई जा रही है। आपको बता दें कि कोई भी पार्टी आम तौर पर इतनी जल्दी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं करती है। ज्यादातर पार्टियां चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद ही अपने प्रत्याशियों को ऐलान करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...