मोनी देवी, अप्रैल 30 -- आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथी के ऊपर पंजाब सरकार ने ऐक्शन लिया है। पंजाब से राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रेड हुई है। ट्राइडेंट ग्रुप के धौला स्थित परिसर में आज दोपहर प्रदूषण विभाग की टीम नौ गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ पहुंची ​थी। टीम में लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं। टीम अब भी फैक्ट्री के अंदर मौजूद है और प्लांट व आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से फैक्ट्री परिसर में हड़कंप का माहौल है। वहीं, इस कार्रवाई की टाइमिंग से पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। इस छापेमारी को राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर यह नहीं बत...