राहुल मानव, जून 2 -- दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोन की वार्ड समिति के चुनाव संपन्न होने के बाद अब स्थायी समिति के गठन का रास्ता भी साफ हो गया है। बीते ढाई वर्षों से अधिक समय से निगम की सबसे ताकवतर संवैधानिक समिति, स्थायी समिति का गठन राजनीतिक कारणों से नहीं हो पा रहा था।अब स्थायी समिति में भाजपा को बहुमत मिल चुका है। मंगलवार को होने वाले स्थायी समिति के लिए सदन से चुने जाने वाले रिक्त सदस्य पद का चुनाव होना है। भाजपा ने पूर्वी दिल्ली की गौतमपुरी से पार्षद सत्या शर्मा को खड़ा किया है। निगम के सदन में भाजपा के संख्या बल को देखते हुए सत्या शर्मा की जीत तय मानी जा रही है। वह चौथी बार पार्षद बनी हैं। इससे पहले उस्मानपुर से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। उनका स्थायी समिति का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। पार्टी की तरफ से भी वह इसकी प्रमुख दावेदार हैं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.