नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- आम आदमी पार्टी (AAP) को वित्त वर्ष 2025-26 में चंदे के तौर पर 12.10 करोड़ रुपये मिले हैं। यह रकम पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 68 फीसदी कम है। पार्टी को मिले कुल चंदे का करीब 83 फीसदी हिस्सा 2 प्रमुख दानदाताओं से आया है। इनमें प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट और ट्राइडेंट लिमिटेड शामिल हैं। ट्राइडेंट लिमिटेड की स्थापना आप के पूर्व राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता ने की थी। चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की चंदा रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान पार्टी को कुल करीब 2.10 करोड़ रुपये अन्य दानदाताओं से मिले। रिपोर्ट में कुल 1,202 एंट्री दर्ज हैं। यह रिपोर्ट दिल्ली में फरवरी 2025 में सत्ता गंवाने के बाद आप के पहले पूरे वित्त वर्ष में मिले चंदे का ब्योरा देती है। यह भी पढ़ें- यात्रियों के लिए खुशखबरी; दिवाली-छठ पर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें...