नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- abhijeet dipke: अभिजीत दीपके यानी कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर आम आदमी पार्टी के साथ काम करते थे या नहीं, इसका खुलासा कर दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि वह पार्टी के साथ काम करते थे और उन्हें इसपर गर्व भी है। खास बात है कि दीपके ने हाल ही में 5 सितंबर को बुलाए गए मार्च का फैसला वापस ले लिया है। बीबीसी से बातचीत में उन्होंने आप से जुड़े होने पर खुलकर बोला है। सवाल किया गया, 'आप पहले एक विपक्ष की पार्टी के साथ जुड़े थे। क्या आपको लगता है कि इसका इस्तेमाल हमेशा आपके खिलाफ किया जाएगा।'अभिजीत दीपके और आप कनेक्शन उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि एक ईको सिस्टम होगा, जो वापस उसी बात पर वापस जाएगा कि देखो वह आम आदमी पार्टी के साथ था। आम आदमी पार्टी एक राजनीतिक दल है। और मैंने वहां काम किया ह...