शिमला, अक्टूबर 13 -- आम आदमी पार्टी (AAP) ने घोषणा की है कि वह हिमाचल प्रदेश में भी साल 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल के 15 नवंबर के आसपास शिमला आने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 5 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस सरकार को उसके अधूरे वादों के लिए घेरने की तैयारी में है। पार्टी का कहना है कि उसने भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभरने का लक्ष्य रखा है। आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा ने कहा कि AAP हिमाचल में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हम जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और भाजपा-कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभरने का लक्ष्य रख रहे हैं। ऋतुराज झा शिमला में लोअर मॉल पर 7/11 कॉम्प्लेक्स के पास बावा कॉम्प्लेक्स में AAP के नए र...