नई दिल्ली, अगस्त 6 -- आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को ओडिशा की भाजपा सरकार पर सुंदरगढ़ जिले में डालमिया सीमेंट के विस्तार के लिए करीब 950 एकड़ आदिवासी भूमि का अधिग्रहण पेसा (PESA) कानून के प्रावधानों की अनदेखी करते हुए किए जाने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि ग्राम सभाओं की सहमति लिए बिना पांच ग्राम पंचायतों के 12 गांवों की जमीन पर कब्जा किया गया है। इस मामले पर राज्य सरकार या कंपनी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पेसा कानून के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण से पहले संबंधित ग्राम सभाओं की सहमति आवश्यक होती है। उनका आरोप है कि सुंदरगढ़ में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।AAP ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले का किय...