नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- गांधी जयंती के दिन शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हुए। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया, जबकि मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 'जेल भरो आंदोलन' किया। दोनों प्रदर्शनों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूचियों को लेकर सवाल उठाए गए।दिल्ली में AAP का प्रदर्शन दिल्ली में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा समेत कई नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एक हजार से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। संजय सिंह...