Aaj ka suvichar, आज का सुविचार: परिवर्तन ही जीवन का आधार है
नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Aaj ka suvichar, आज का सुविचार: सृष्टि का नियम है कि यहां कुछ भी स्टेबल नहीं है। जिस क्षण हम यह मान लेते हैं कि हम पूर्ण हो चुके हैं या अब आगे बढ़ने की आवश्यकता नहीं है, उसी क्षण से हमारा पतन शुरू हो जाता है। अक्सर हम बदलाव से डरते हैं क्योंकि हमें अपनी कंफर्ट जोन से मोह हो जाता है। लेकिन सच तो यह है कि रुकना मृत्यु के समान है और निरंतर चलते रहना ही जीवन का वास्तविक प्रमाण है।आज का सुविचार: परिवर्तन ही जीवन का आधार है एक मूर्तिकार जब पत्थर पर वार करता है, तो पत्थर को दर्द होता है, लेकिन वही दर्द उसे एक सुंदर प्रतिमा में बदल देता है। हमारे जीवन की चुनौतियां और समय के साथ आने वाले बदलाव भी उस मूर्तिकार की हथौड़ी की तरह ही हैं। अगर हम अपने पुराने विचारों, पुरानी आदतों और सोच को नहीं छोड़ेंगे, तो हम कभी उस बेस्ट वर्सन तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.